Written by: Dixit rajput
स्ट्रॉबेरी न केवल मीठी और स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें कई जरुरी पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में:
Photo Credit: Freepik
स्ट्रॉबेरी में विटामिन C और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर, पोटेशियम और पॉलीफेनॉल, बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करते हैं और हृदय की कार्यप्रणाली में सुधार करते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन C कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। जिससे त्वचा लचीली होती है और उस पर बढ़ती उम्र का प्रभाव कम होता है।
3
Photo Credit: Freepik
स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर पाचन को हेल्दी बनाए रखता है, कब्ज से बचाता है और आँतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
4
Photo Credit: Freepik
स्ट्रॉबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है, जिससे यह डॉयबिटीज़ के रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाती है।
5
Photo Credit: Freepik
इसमें मौजूद विटामिन-सी की अधिक मात्रा इम्युनिटी बढ़ाती है। जिससे शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
6
Photo Credit: Freepik
Video-1
Video-1