Written by: DIXIT RAJPUT
ओमेगा-3 फैटी एसिड एसेंशियल फैट्स हैं जिन्हें हमारा शरीर अपने आप नहीं बना सकता। इसलिए हम फूड्स या सप्लीमेंट्स से शरीर में इनकी पूर्ती करते हैं। ये पॉलीअनसेचुरेटेड फैट विभिन्न शारीरिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Photo Credit: Freepik
आइए जानते हैं कि हमें ओमेगा-3 की जरुरत क्यों पड़ती है:
Photo Credit: Freepik
ओमेगा-3, विशेष रूप से डीएचए (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड), मस्तिष्क के विकास और कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये याद्दाश्त को कमजोर होने से रोकते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
ये फैट्स, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
ओमेगा-3 में प्राकृतिक रूप से सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। जो जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
3
Photo Credit: Shutterstock
DHA (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड) हमारी आँखों का एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। जो उम्र बढ़ने के साथ नज़र कमजोर होने से बचाने में मदद करता है।
4
Photo Credit: Shutterstock
ये हेल्दी फैट्स त्वचा में नमी बनाए रखने, मुंहासे कम करने और बालों की हेल्दी ग्रोथ में मदद करते हैं।
5
Photo Credit: Shutterstock
ओमेगा-3, बच्चे के मस्तिष्क और आंखों के विकास में सहायता करता है, इसलिए यह गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
6
Photo Credit: Freepik
इसके सबसे अच्छे स्रोतों में, सैल्मन जैसी फैटी फिश, अलसी के बीज, चिया के बीज और अखरोट जैसे प्लांट बेस्ड विकल्प शामिल हैं। अगर आप इन फूड्स को पर्याप्त मात्रा में नहीं खाते हैं, तो सप्लीमेंट आपकी मदद कर सकते हैं।
Photo Credit: Freepik