अरबी को कई लोग अरवी भी कहते हैं। यह एक सब्जी है, जिसे आप सभी खाते होंगे। यह आसानी से बाजार में मिल जाती है। इसका स्वाद अन्य सब्जियों से थोड़ा अलग होता है। सामान्यतः अरबी से दो तरह के पकवान बनाए जाते हैं, सूखी सब्जी (भुजिया), और रसदार सब्जी। कुछ लोग अरबी के पत्तों (arbi ke patte) से भी कई तरह के व्यंजन बनाते हैं। लोगों को अरबी के बारे में यह जानकारी है नहीं है कि अरबी के सेवन से शरीर को अनेक फायदे (arbi ke fayde) होते हैं। क्या आप जानते हैं कि अरबी का प्रयोग कर आप कई रोगों का इलाज भी कर सकते हैं।
आयुर्वेद में अरबी को बहुत ही गुणकारी आहार बताया गया है। आइए जानते हैं कि जिस अरवी को आप केवल सब्जी (arbi ki sabji) के रूप में उपयोग में लाते हैं, उसे औषधि के रूप में किस तरह उपयोग में लाया जाता है।
Contents
अरबी की खेती कन्द, और पत्तों के लिए होती है। यह वातकारक है, इसलिए अरबी से बने व्यंजनों में वात के शमन के लिए अजवायन को डाला जाता है। यह वातकारक होते हुए भी हृदय रोगों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलता है। अरबी को तेल में पकाकर खाने से इसका स्वाद बहुत ही उत्तम हो जाता है।
अरबी का वानस्पतिक नाम (Scientific Name of Arbi or Colocasia) कोलोकेसिया एस्कुलेन्टा (Colocasia esculenta (L.), Schott, Syn-Colocasia antiquorum Schott) है, और यह ऐरेसी (Aracea) कुल का है। दुनिया भर में अरवी को कई नामों से बुलाया जाता है, जो ये हैंः-
Arbi in –
अब तक आपने जाना कि विश्व में अरबी को किस-किस नाम से बुलाया जाता है। आइए अब जानते हैं कि अरवी का औषधीय प्रयोग कैसे किया जा सकता है, और औषधीय प्रयोग के समय अरवी की मात्रा, या विधियां क्या होनी चाहिएः-
और पढ़ें – बच्चों की खांसी का घरेलू इलाज अदरक से
बालों का झड़ना एक आम परेशानी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। महिला हो या पुरुष, सभी बालों को झड़ने से रोकने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कई बार उपाय से पूरी तरह फायदा नहीं मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार, अरबी के गुण से बालों का झड़ना रुक सकता है। अगर आपके बाल गिर रहे हों तो अरवी के कंद का रस निकालकर सिर पर मालिश करें। इससे बालों का गिरना बंद (arbi vegetable benefits) हो जाता है। [Go to: Benefits of Arbi]
और पढ़ें : बालों का झड़ना रोकने के घरेलू उपाय
कई लोगों को बराबर सिर दर्द की शिकायत रहती है। आप अरबी के गुण से सिर दर्द से आराम पा सकते हैं। अरबी कन्द के रस में छाछ, या दही मिला लें। इसे पीने से सिर दर्द से आराम मिलता है। [Go to: Benefits of Arbi]
कान बहने या कान के दर्द में भी अरवी का उपयोग कर सकते हैं। इन रोगों में अरबी के पत्ते (arbi ke patte) के 1-2 बूंद रस को कान में डालें। इससे ना सिर्फ कान बहना रुक जाता है, बल्कि कान का दर्द भी ठीक हो जाता है। [Go to: Benefits of Arbi]
और पढ़ें: अजवाइन फायदे कान के रोग में
आंखों के विभिन्न रोगों में अरबी का प्रयोग लाभ पहुंचाता है। आप अरबी के पत्तों और कन्द की सब्जी बनाकर सेवन करें। इससे आंखों के रोग में फायदा होता है। [Go to: Benefits of Arbi]
अरबी के गुण से सूजन की समस्या ठीक की जा सकती है। अरबी के पत्ते (arbi ke patte), और इसकी डंडियों का रस निकाल लें। इसमें नमक मिला लें। इसका लेप करने से गांठों, और मांसपेशियों की सूजन ठीक हो जाती है। [Go to: Benefits of Arbi]
नींद न आने की परेशानी में अरबी के पत्तों, तथा कन्द का साग बनाकर सेवन करें। इससे अनिद्रा की परेशानी ठीक (arbi ke fayde) हो जाती है। [Go to: Benefits of Arbi]
कब्ज एक ऐसी बीमारी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। पेट की इस बीमारी के कारण लोगों का खान-पान बहुत बदल जाता है। अरबी के गुण इस रोग में भी काम आते हैं। अरबी के कंद का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कब्ज की परेशानी ठीक होती है। [Go to: Benefits of Arbi]
और पढ़ें – पेट के रोग में लौंग के फायदे
और पढ़े: कब्ज में नागफनी के फायदे
शारीरिक कमजोरी वाले लोग भी अरबी का सेवन कर सकते हैं। अरबी के छोटे कन्दों को भूनकर भर्ता बना लें। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ होता है, तथा कमजोरी दूर होती है। [Go to: Benefits of Arbi]
भूख कम लगती है, तो अरबी का प्रयोग कर फायदा ले सकते हैं। अरबी के पत्तों का जूस बना लें। इसमें दालचीनी, इलायची तथा अदरक डालकर पिएं। इससे भूख ना लगने की समस्या ठीक होती है। [Go to: Benefits of Arbi
और पढ़ें: भूख बढ़ाने में कटहल के फायदे
उच्च रक्तचाप आज आम समस्या बन चुकी है। इसके कारण कई रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आप हाई ब्लडप्रेशर को अरबी के इस्तेमाल से ठीक कर सकते हैं। अरबी की सब्जी का सेवन करें। इससे उच्च रक्तचाप में लाभ (arbi vegetable benefits) होता है। [Go to: Benefits of Arbi]
दस्त से परेशान रहने वाले लोग अरबी का प्रयोग करें। अरबी के पत्ते का काढ़ा बनाकर 10-15 मिली मात्रा में सेवन करें। इससे दस्त पर रोक लगती है। [Go to: Benefits of Arbi]
और पढ़ें: दस्त रोकने में फायदेमंद गोखरू
अनेक लोग दांतों के दर्द से परेशान रहते हैं। आपके भी दांतों में दर्द हो रहा है, तो अरवी का सेवन फायदा देगा। दांतों से जुड़ी बीमारियों पर बेहतर परिणाम पाने के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।
और पढ़े: दांतों के रोगों में बरगद के फायदे
किसी व्यक्ति का घाव ठीक नहीं हो रहा है तो अरबी का इस्तेमाल करना लाभ (benefits of arvi) पहुंचाता है। अरबी के कोमल पत्तों के रस को निकालकर घाव पर लगाएं। इससे घाव से खून बहना रुक जाता है, और घाव भर जाता है। [Go to: Benefits of Arbi]
और पढ़ें: घाव सुखाने के लिए मटर के फायदे
अरबी का सेवन आपको कैंसर के खतरे से बचने में सहयोगी होता है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार अरबी में कैंसर के विपरीत कार्य करने की क्षमता होती है जो कि
और पढ़ें – डायबिटीज में निर्मली के फायदे
अरबी के सेवन से कील-मुंहासे जैसे कुछ त्वचा संबंधी रोगों में भी लाभ मिलता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो त्वचा को किसी भी प्रकार के सूजन से बचाकर रखता है।इसमें मौजूद शीतल गुण त्वचा को हर प्रकार के संक्रमण यानि इन्फेक्शन या इन्फ्लमेशन में ठंडक प्रदान करती है और त्वचा को स्वस्थ बनाये रखती है।
और पढ़ें – त्वचा रोग में लोहबान के फायदे
अरबी में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन में मदद करता है। जिससे शरीर में फैट जमा होने की संभावनाए ना के बराबर हो जाती है। इससे ये वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करती है। इसमें गुरु गुण होने के कारण यह देर से पचती है और इसी वजह से अधिक भूख नहीं लगती जिससे वजन को नियंत्रित रखने में आसानी होती है।
अरबी प्रतिरक्षी तंत्र (इम्यून सिस्टम) के काम को बेहतर तरीके से करने में मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए एक अच्छा पाचक एवं बल प्रदान करने वाला बनाते हैं।
अरबी में ग्लाइकोसाइड्स नामक तत्त्व पाया जाता है जिसकी मदद से यह खांसी में जमा होने वाले बलगम को शरीर के बाहर निकलने में मदद करती है।
और पढ़ें – खाँसी में लाजवंती के फायदे
भूख कम लगती है तो अरबी के इस्तेमाल से फायदा ले सकते हैं। अरबी के पत्तों के डंठल से जूस बना लें। इसमें दालचीनी, इलायची, तथा अदरक डालकर पिएं। इससे ह्रदय विकार ठीक (arbi ke fayde) होते हैं। [Go to: Benefits of Arbi]
और पढ़ें – बच्चों की खांसी का घरेलू इलाज अदरक से
ततैया या भिरड़ के काटे वाले स्थान पर अरबी के पत्ते के रस को लगाएं। इससे दर्द ठीक हो जाता है। [Go to: Benefits of Arbi]
आप अरबी का उपयोग जहलीले जानवरों के काटने पर भी कर सकते हैं। जिस स्थान पर जहरीले जानवरों ने काटा या डंक मारा है, वहां अरवी की डंडियों का रस लगाएं। इससे लाभ (arbi benefits) होता है। [Go to: Benefits of Arbi]
अरबी का सेवन इस तरह से किया जा सकता हैः-
एक औषधि के रूप में अरवी का सेवन इस तरह किया जा सकता हैः-
अगर आप अरवी को औषधि के रूप में प्रयोग में लाना चाहते हैं, तो यह ध्यान रखना है कि अरबी का इस्तेमाल चिकित्सक की परामर्श लेकर करें।
अरबी का इस्तेमाल करते समय विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना जरूरी हैः-
अरबी के पत्ते, और कंद में कैल्शियम ऑक्जलेट होता है, जिसके सेवन से गले, तथा मुंह में सुई चुभने जैसी खुजली हो सकती है। इसलिए अरवी का सेवन पानी में उबालकर करें। इसे विधिपूर्वक बनाएं, तथा इसकी मात्रा सही होनी चाहिए। इससे आप अरबी के नुकसान से बच सकते हैं।
और पढ़े – गले के रोग में कम्पिल्लक के फायदे
अरबी की खेती देश भर में की जाती है। देश के लगभग सभी गर्म प्रदेशों, एवं हिमालय के आर्द्र, तथा सूखे भागों में अरबी की खेती की जाती है। अरवी 2500 मीटर की ऊंचाई तक नदियों व तालाबों के किनारे भी पाई जाती है।
और पढ़े – डायबिटीज में अगरु के फायदे
अरबी से वैसे तो कोई नुक्सान नहीं होता है परन्तु यदि अधिक मात्रा में इसका सेवन कर लिए जाए तो यह बदहजमी या गैस का कारण बन सकती है, क्योंकि यह पचने में भारी होती है।
और पढ़ें : गैस दूर करने के घरेलू उपाय
अरबी में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन्स,स्टार्च आदि पोषक तत्त्व पाए जाते है। इसमें प्रोटिन्स की मात्रा इतनी अधिक नहीं होती है। कहने का मतलब यह है कि यदि सामान्य मात्रा में खाया जाए तो यह सुपाच्य होती है।
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…
डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…
मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…
यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…
पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…
अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…