और पढ़े – दांतों के रोग में चित्रक के फायदेजब भी दांतों में दर्द होता है तो व्यक्ति कुछ खा नहीं सकता। दांत के दर्द के कारण हमेशा परेशान रहता है। यह भी संभव नहीं है कि बार-बार होने वाले दांत दर्द के इलाज के लिए रोगी अपना काम-धंधा छोड़कर डॉक्टर के पास चला जाए। इसलिए घरेलू उपचार की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी परेशान हैं, तो दांत दर्द के लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है।
Contents
आयुर्वेद के अनुसार, दांत में दर्द वात दोष के कारण होता है। खानपान में सुधार, साफ-सफाई एवं घरेलू नुस्खों से दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
दांत दर्द (Teeth pain) दो तरह के होते हैंः-
दांत में दर्द होने के ये कारण हो सकते हैंः-
छोटे बच्चों में अक्सर दांत दर्द की समस्या देखी जाती है। बच्चों के ज्यादा मीठा खाने, तथा दांतों की साफ-सफाई सही से ना रखने के कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का ज्यादा खतरा बना रहता है। इस कारण उनके दांतों में कैविटी बन जाती है। इससे दर्द होने लगता है।
और पढ़े: दांत दर्द में पेपरमिंट के फायदे
अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) सामान्य रूप से 17 से 25 साल के बीच में आ जाती है। कई लोगों में यह 25 साल के बाद भी आती है। ये काफी मजबूत होते हैं। यह दांत सबसे आखिरी में आते हैं, इसलिए जब इन्हें जगह नहीं मिल पाती, तो यह मसूड़ों और दांतों पर दबाव बनाते हैं। इससे असहनीय पीड़ा होती है।अक्ल दाढ़ आने का दर्द लगभग एक-दो दिन, या कभी-कभी तीन दिन तक भी रहता है।
इसमें तेज दर्द के साथ-साथ सिर दर्द भी हो सकता है। व्यक्ति को भोजन चबाने में तकलीफ होती है। मसूड़ों में सूजन आ जाती है। अक्ल दाढ़ आने का दर्द कभी-कभी अचानक हो जाता है। कई बार यह दर्द धीरे-धीरे व आराम से होता है। इसलिए हर 6 महीने में दांतों के डॉक्टर के पास जाकर इस समस्या का पहले से ही पता लगाया जा सकता है।
और पढ़ें – दाढ़ के दर्द में आक के फायदे
एलोपैथिक उपचार में केवल दांत के दर्द को कुछ समय के लिए दबाया जाता है, और इसके लिए Pain killers या Analgesics खाने को बोला जाता है। एलोपैथिक दवाओं से शरीर में side-effect होने का खतरा भी रहता है। इसलिए दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार करना फायदेमंद होता है, जो ये हैंः-
एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में आराम मिलता है। लौंग का तेल भी दर्द को भगाने में प्रभावी होता है।
और पढ़ेंः लौंग के फायदे और नुकसान
दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अन्दर मौजूद Allicin प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। दांत दर्द को खत्म करता है।
और पढ़ेंः लहसुन के फायदे और नुकसान
चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई में लगा लें। दर्द वाले दांत के पास रखें। यह दांत का दर्द दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।
और पढ़ेंः हींग के फायदे और नुकसान
हल्दी एक प्राकृतिक Antibiotics है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए।
और पढें – दांत के दर्द में चुकन्दर के फायदे
आलु को छोटे टुकड़ों में काटकर कच्चा ही अच्छी तरह चबाएं।
और पढ़ेंः आलू के अनेक लाभ
प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं।
और पढ़ेंः प्याज के फायदे और नुकसान
रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें।
और पढ़े – दांत के रोग में बाकुची के फायदे
दांतों में ठण्डा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। दर्द ठीक हो जाता है।
और पढ़े – दांत दर्द में कचनार के फायदे
और पढ़ेंः अमरूद के फायदे
हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला करें। यह दर्द और सूजन को ठीक करता है। बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा यह दांतों में लगे Plaque एवं मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को भी दूर करता है।
और पढ़ें – दांत दर्द में काजू के फायदे
दांत के दर्द से परेशान लोगों को अपना खान-पान ऐसा रखना चाहिएः-
दांत के दर्द के दौरान आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-
ऊपर बताए गए टिप्स (teeth pain relief tips) आजमाने के बाद भी अगर दांत दर्द से आराम ना हो तो, तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें। आप इन अवस्था में डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैंः-
और पढ़े – दांतों के रोग में चित्रक के फायदे
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…
डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…
मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…
यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…
पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…
अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…